चलती कार पर अचानक गिरा विशालकाय पेड़, चालक…
HNN/ ऊना
जिला में ऊना-गगरेट मुख्य मार्ग पर गांव गुगलैहड़ में एक चलती कार पर अचानक विशालकाय पेड़ गिर गया। हालांकि गनीमत यह रही कि कार सवार सुरक्षित है। वहीं घटना में कार को काफी नुकसान पंहुचा है।
सड़क पर गिरे पेड़ के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। इसी दौरान जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलाकर गिरे पेड़ को हटाया गया और यातायात सुचारू किया गया।
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग कुछ सामान लेने के लिए बाजार में रुके। चालक कार को जैसे ही सड़क किनारे करने लगा तो इसी दौरान एक विशालकाय आम का पेड़ तेज हवा के कारण टूटकर कार पर जा गिरा। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।