चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, 3 लोग जख्मी
HNN/ मंडी
जिला मंडी में मनाली जालंधर नेशनल हाईवे पर कोटली के लागधार के समीप एक हादसा पेश आया है, यहां चलती कार पर पहाड़ी बड़ा पत्थर गिर गया। हादसे में 3 लोग जख्मी हुए है।
घायलों की पहचान दीवान चंद (54), मीना देवी (55) व जयोध्या देवी (59) के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पत्थर गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग कोटली से सताहन घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच लागधार के पास पहाड़ी से कार पर पत्थर बड़ा गिर गया। हादसे में कार सवार तीनों जख्मी हो गए।
घटना के बाद तीनों घायलों को कोटली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया, जहां से उन्हें जोनल अस्पताल मंडी रैफर कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है।