Loading...

चलती कार बनी आग का गोला, अंदर बैठा परिवार बाल-बाल बचा

PRIYANKA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / ऊना

जिला ऊना के नंगल में आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी के अंदर एक परिवार बैठा हुआ था, जो बाल-बाल इस बड़े हादसे से बच गया। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, इसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार कार मालिक रोहित शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सूरेवाल से गंभीरपुर की ओर जा रहा था। अचानक चलते-चलते उनकी गाड़ी से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख उसके बच्चों ने गाड़ी में चिल्लाना शुरू कर दिया। जैसे ही उसने गाड़ी रोकी और परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला अचानक पूरी गाड़ी में आग लग गई।

देखते ही देखते गाड़ी राख के ढेर में तब्दील हो गई। इसके बाद वहां से जा रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने परिवार वालों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि जांच अधिकारी एसआई राजकुमार ने की है।