HNN/ सोलन
जिला में चलती कार में अचानक ही आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। गाड़ी से धुआं उठता देख चालक समय रहते बाहर निकल आया। वहीं गाड़ी में आग लगने से वाहन मालिक को भारी नुक्सान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (HP25A – 0917) ब्रूरी से रबौन की ओर जा रही थी।
इसी दौरान दोहरी दीवार के पास पहुंची तो वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने के कारण कार के फ्रंट से धुआं उठने लगा। गाड़ी से धुआं उठता देख चालक विजय भी एकदम से घबरा गया और आनन-फानन में वह बाहर निकल आया। देखते ही देखते गाडी की फ्रंट लाइट और इंजन जलकर राख हो गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group