Loading...

चलती कार में भड़की आग, अंदर बैठा परिवार…

PRIYANKA THAKUR • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / सोलन

टोल बैरियर परवाणू के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और चंद मिनटों में राख के ढेर में तब्दील कर दिया। गनीमत यह रही कि गाड़ी सवार सभी लोग सुरक्षित है। आग लगने की भनक लगते ही सभी एक दम से गाड़ी से उतर गए।

जानकारी के अनुसार यह कार चंडीगढ़ से सोलन आ रही थी। बताया जा रहा है कि शाम को जीरकपुर-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर परवाणू टोल टैक्स बैरियर के पास चंडीगढ़ से आ रही कार में अचानक आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

परवाणू से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौक़े पर आकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार में आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मौक़े पर पहुंची पुलिस की टीम छानबीन में जुटी हुई है।