Loading...

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचें गाड़ी सवार

PRIYANKA THAKUR • 27 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

जिला सोलन में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में चालक सहित दो लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। हादसा अर्की उपमंडल में शालाघाट के पास पेश आया। आग लगने से पूरी गाड़ी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुकी है। जानकारी के अनुसार यह कार दाड़लाघाट से अर्की की तरफ आ रही थी।

जैसे ही गाडी शालाघाट पेट्रोल पंप के पास पहुंची, अचानक गाडी में आग लग गई। गाड़ी बलवीर सिंह पुत्र अंनत राम चला रहा था। जब उसने गाड़ी से धुंआ निकलते देखा तो उसने गाड़ी रोक दी। जैसे ही दोनों लोग गाडी से बाहर निकले, गाड़ी चंद मिनटों में राख हो गई। जिससे गाडी सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गए।

फ़ायर चौकी अर्की के इंचार्ज मनसा राम ने कहा कि उन्हें शालाघाट स्थित गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया।