चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक…
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के मुख्य डाकघर के समीप एक चलती कार धूं-धूं कर जलने लगी। वही कार से धुआं उठता देख चालक भी अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया। गाड़ी में आग लगने से किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है परंतु वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारुति कार (HP44-2406) में सवार होकर शुक्रवार को चालक कहीं जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही गाड़ी मुख्य डाकघर के समीप पहुंची तो अचानक ही वाहन में आग लग गई। गाड़ी से धुआं उठता देख चालक भी अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।
सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया परंतु तब तक वाहन जलकर राख हो चुका था।