लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चलती गाड़ी पर गिरा सूखा पेड़, 4 पर्यटक घायल…

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 11:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चलती गाड़ी पर सूखा पेड़ गिर गया। इस दौरान गाड़ी में सवार 4 पर्यटक घायल हो गए जोकि शिमला घूमने आए हुए थे। पेड़ के गाड़ी पर गिरने से यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा जिससे लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों के पर्यटकों का एक वाहन शिमला की ओर आ रहा था कि तभी ओल्ड बैरियर के पास चलती गाड़ी पर सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने के कारण गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा अंदर सवार 4 पर्यटक जख्मी हुए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी पर्यटकों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालांकि पेड़ गिरने से एक अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन इस वाहन में सवार कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]