चलती बाइक से गिरी 48 वर्षीय महिला, मौत
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/मंडी
जिला मंडी के तहत सुंदरनगर में चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका की पहचान टीकमा देवी (48) पत्नी स्व. वीर सिंह निवासी गांव और डाकघर देवधार तहसील चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, टीकमा देवी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थी। इस दौरान अचानक धनोटू पास महिला का हेलमेट खुल गया, जिसे पकड़ने के चक्कर में वह बाइक से अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई।
जिसके बाद उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।