चलते ट्रक पर पहाड़ी से गिरी चट्टानें, बाल-बाल बची चालक की जान
HNN/ किन्नौर
जिला किन्नौर में भावनगर थाने के तहत वांगतु के पास एनएच 5 से गुजर रहे एक चलते ट्रक पर अचानक की पहाड़ी से चट्टाने आ गिरी। इस घटना में ट्रक चालक सुरेंद्र करसोग (मंडी) बाल-बाल बच गया, लेकिन ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक टापरी से भावानगर की ओर जा रहा था। इस दौरान जब ट्रक नेशनल हाईवे-5 पर वांगतू पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचा तो पहाड़ी से अचानक चट्टानें दरक गई, जिसकी चपेट में ट्रक आ गया।
हालाँकि गनीमत रही कि चट्टानें ट्रक के पिछले हिस्से में गिरी। हादसे के वक्त ट्रक में केवल चालक ही सवार था, जो बाल-बाल बचा। पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण हाईवे पर करीब आधा घंटा वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही।
घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने चट्टानों को हटाया और हाईवे बहाल कराया। मामले की पुष्टि डीएसपी भावानगर नरेश कुमार शर्मा ने की है।