Loading...

चलते ट्रक में अचानक भड़की आग, लाखों का नुक्सान

Ankita • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी जिला में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास चलते ट्रक में अचानक ही आग भड़क उठी। घटना में ट्रक का अगला हिस्सा जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। सूचना मिलने के उपरांत पंडोह चौकी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक मनाली से सीमेंट छोड़कर वापस बरमाणा की तरफ जा रहा था। इस दौरान जैसे ही ट्रक पंडोह डैम कैंची मोड़ के पास पहुंचा तो ट्रक के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा। जिसके बाद ट्रक चालक प्रकाश चंद ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और ट्रक में मौजूद अपने एक अन्य साथी संग ट्रक से छलांग लगा दी।

पल भर में गाड़ी का अगला हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया। इसके बाद बीबीएमबी फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में ट्रक मालिक का लाखों रुपए का नुक्सान हो गया है। पुलिस चौकी प्रभारी पंडोह राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।