चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरा 28 वर्षीय युवक, दर्दनाक मौत

School-spokesperson-fell-on.jpg

HNN/ ऊना

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। मामला जिला ऊना के उपमंडल अंब के भंजाल का है, यहां एक युवक चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान राज कुमार (28) पुत्र आशीष साहनी वासी फाजिला जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार साहनी (28) पुत्र फूलो साहनी निवासी सपोल जिला दरभंगा बिहार ने पुलिस को बताया है कि वह यहां पर मजदूरी का काम करता है। वीरवार को वह अपने अन्य साथियों व ठेकेदार मनोहर लाल के साथ सिद्ध चलेट में लेंटर डालने गए थे।

लेंटर डालने के बाद रात करीब 8 बजे वह अपने साथी के साथ ट्रैक्टर पर वापस घर आ रहे थे। इस दौरान भंजाल मेन रोड़ से करीब 50 मीटर पीछे लिंक रोड पर जम्प लगने से राज कुमार ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे मुबारकपुर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दौलतपुर अस्पताल ले जाया गया,लेकिन राजकुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कृष्ण कुमार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।