चांद के बाद अब सूरज के करीब ‘भारत’, एल 1 पॉइंट पर पहुंचा आदित्य
इसरो ने नए साल पर इतिहास रच दिया है। भारत का आदित्य सैटेलाइट एल 1 प्वाइंट के हैलो ऑर्बिट में इंसर्ट कर दिया गया है। अब भारत के पहले सोलर ऑब्जरवेटरी की धरती से दूरी 15 लाख कि.मी. है। 2 सितंबर 2023 को शुरू हुई आदित्य की यात्रा खत्म हो चुकी है।
400 करोड़ रुपए का ये मिशन अब भारत समेत पूरी दुनिया के सैटेलाइट्स को सौर तूफानों से बचाएगा। आदित्य की यात्रा 2 सितंबर 2023 को को शुरू हुई थी। पांच महीने बाद 6 जनवरी 2024 की शाम ये सैटेलाइट एल 1 प्वाइंट पर पहुंच गया।
इस प्वाइंट के चारों तरफ मौजूद सोलर हैलो ऑर्बिट में तैनात हो चुका है। हैलो ऑर्बिट में डालने के लिए आदित्य-एल 1 सैटेलाइट के थ्रस्टर्स को थोड़ी देर के लिए ऑन किया गया। इसमें कुल मिलाकर 12 थ्रस्टर्स हैं। अब आदित्य सूरज की स्टडी कर रहे नासा के चार अन्य सैटेलाइट्स के समूह में शामिल हो चुका है।