Loading...

चांनपुर धार में बर्फ पर थिरकते नजर आए पर्यटक, जमकर कर रहे मस्ती

Ankita • 5 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिलाई

सिरमौर जिले के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हो गया है। जिले के निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। शिलाई क्षेत्र के चांनपुर धार से बर्फ की तस्वीर सामने आई है। यहां सीजन की पहली बार बर्फ़बारी हुई है। दो दिन पहले भी यहां काफी बर्फबारी हुई थी।

बर्फबारी यहां सेब सहित अन्य फलदार पौधों और खेतों में खड़ी गेहूं के लिए वरदान मानी जा रही है। बर्फ की वजह से निचले पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चांनपुर धार में बर्फ पड़ने से यहां पर्यटक भी आकर्षित हुए हैं।

मैदानी भागों से लोग बर्फ का लुत्फ लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। यहां बर्फ का आनंद लेने पहुंचे लोगों ने जमकर मस्ती की। पर्यटक बर्फ पर नाटी लगाते भी नजर आए। पर्यटकों के बर्फ पर नाटी के यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जो लोग बर्फीले क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे हैं वह सोशल मीडिया पर पर्यटकों के साथ बर्फ का आनंद ले रहे हैं।