कोल्हान के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया।
दो अन्य एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य सामग्री बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर, एक महिला और एक पुरूष नक्सली शामिल है। दो नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है, जिसमें एक एरिया कमांडर ओर एक हार्डकोर महिला नक्सली शामिल हैं।
वहीं एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ नक्सलियों को गोली लगने की भी सूचना है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





