Loading...

चाकू की नोक पर नकाबपोश बदमाशों ने लूटे 13 लाख, मामले की जांच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR • 15 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

बिलासपुर में चार नकाबपोश बदमाशों ने पहले एटीएम ऑपरेटर के साथ मारपीट की। उसके बाद चाकू की नोक पर 13 लाख 35000 रुपए लूट और वहां से रफूचक्कर हो गए। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर फोन किया और घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दरअसल, मामला सोमवार शाम का बताया जा रहा है।

मुंगेली निवासी वीरेंद्र सोनवानी, बिलासपुर के दयालबंद स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में एटीपी मशीन ऑपरेटर है। वीरेंद्र के अनुसार वह शाम 7:15 बजे बिजली बिल के भुगतान राशि 13 लाख 35 रूपये एटीपी मशीन से निकाल कर गिन रहे थे। इसी दौरान पीछे के दरवाजे से 4 लोग अंदर घुसे उनके चेहरे में रुमाल बंधा हुआ था।

इसी दौरान एक ने उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, दूसरे ने उसके चेहरे पर स्प्रे डाल दिया, जिससे वह जमीन में गिर गया। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑपरेटर से पूछताछ कर मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है।