HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठों में इस नवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया है। जिला के तीनों ही शक्तिपीठों में नवरात्रों के दौरान लाखों की तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे थे। बात अगर जिला के 2 शक्तिपीठों माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम की करें तो यहां नवरात्र मेले 26 सितंबर से शुरू हुए थे जो कि पांच अक्तूबर तक चले।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने नकदी ही नहीं बल्कि सोना-चांदी भी मां के चरणों में अर्पित किया। शारदीय नवरात्र के दौरान श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में 32 लाख 45 हजार 90 रुपये मां के चरणों में अर्पित हुए, जबकि सोना 19 ग्राम 430 मिली ग्राम व चांदी एक किलो 348 ग्राम चढ़ावे के तौर पर रही। वर्ष 2021 के शारदीय नवरात्र में नकद चढ़ावे के तौर पर 21 लाख 49 हजार 513 रुपये दर्ज किए गए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, शारदीय नवरात्र में शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में न्यास को 64 लाख, 44 हजार, 816 रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ। गत वर्ष में इन्ही नवरात्र में 50 लाख, 98 हजार, 257 रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ था। नवरात्र के दस दिन में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां ब्रजेश्वरी के चरणों में शीश नवाया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





