Loading...

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू

Ankita • 8 May 2024 • 1 Min Read

इस दिन से शुरू होगी यात्रा, पर्यटन विभाग ने पूरी की तैयारियां…..

इस वर्ष चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से होने जा रही है। चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में आज सुबह 7 बजे से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए है जोकि शाम 7 बजे तक होंगे। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं।

काउंटरों पर बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए पांच-पांच सौ स्लॉट यात्रियों की बुकिंग के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। केंद्रों पर पंजीकरण के लिए इंटरनेट सुविधा, लाइट, बिजली के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां, हवा और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।

उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी। बता दें पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।