चारधाम यात्रा के लिए जून तक ऑनलाइन पंजीकरण फुल, अब तक इतने लाख यात्रियों ने किए दर्शन…
चारधाम यात्रा के लिए इस बार श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। चारधाम यात्रा में देश के कोने-कोने से लगातार पहुंच रहे हैं।चारधाम यात्रा के लिए जून महीने तक के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फुल हो गए हैं। अब तक चारों धामों में 9.61 लाख यात्रियों ने दर्शन किए हैं।
चारधाम यात्रा के लिए फिलहाल ऑफलाइन पंजीकरण बंद हैं। अब जुलाई से नवंबर तक के लिए यात्रा के लिए पंजीकरण हो रहे हैं। बता दें कि चारधाम में भीड़ उमड़ने के कारण सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर 31 मई तक रोक लगाई है।
एक जून से खुल सकते हैं ऑफलाइन पंजीकरण….
चारों धामों में स्थिति सामान्य होने के बाद ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू कर दिए जाएंगे। एक जून से ऑफलाइन पंजीकरण खुलने की संभावना है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 31.55 लाख पंजीकरण हो चुके हैं।
बता दें 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। बता दें चारधाम धाम यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। पंजीकरण के हिसाब से ही धामों में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।