HNN/ मंडी
मंडी जिला के उपमंडल थुनाग के तहत जंजैहली मेन बाजार में चार भाइयों का दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। वही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान करने का ऐलान किया है।
जानकारी अनुसार जंजैहली मेन बाजार में स्थति दो मंजिला मकान में दुकान में गैस के रिसाव से अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान में आग भड़क गई। हालाँकि गनीमत यह रही कि अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर मौजूद थी। लिहाजा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो एक बड़ा नुक्सान भी हो सकता था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





