Loading...

चार मील के पास 10 जून तक रोज दो-दो घंटे बंद रहेगा नेरचौक-पंडोह फोरलेन, रात और सुबह तय समय पर रोक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 3 Jun 2025 Edited 3 Jun 1 min read

मंडी

निर्माण कार्य की वजह से लिया गया निर्णय, सुरक्षा कारणों से दो चरणों में रहेगा यातायात बंद

निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर जारी हुआ बंदी आदेश
नेरचौक-पंडोह फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते चार मील क्षेत्र में 10 जून, 2025 तक रोजाना दो-दो घंटे मार्ग बंद रहेगा। यह जानकारी जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने दी।

रात और सुबह दो समय बंद रहेगा यातायात
जारी आदेशों के अनुसार, मलबा हटाने के लिए यह मार्ग रात 12:30 बजे से 2:30 बजे तक बंद रहेगा, जबकि पहाड़ी काटने के लिए सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक यातायात पर रोक रहेगी।

जनसुरक्षा और निर्माण कार्य की गति को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला
जिला प्रशासन ने यह निर्णय निर्माण कार्य की तात्कालिकता, मशीनरी की सुरक्षा और आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से की वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
जिला दंडाधिकारी ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।