HNN / ऊना
जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र भड़ोलिया कला में संगत लेकर जा रहे एक टेंपो चालक को अचानक पैरालाइज अटैक आ गया। जिसके चलते टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त टेंपो में 10 लोग सवार थे, जो घायल हुए हैं। इनमें से दो महिलाओं की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें से एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार करीब 10 बजे बहडाला सत्संग घर में कुछ लोग टेम्पों में सवार होकर पहुंचे। वहां सत्संग सुनने के उपरांत करीब 12 बजे जब उक्त टेम्पो बहडाला से बडैहर की ओर जाने लगा तो भड़ोलियां कलां में टेम्पों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में टेम्पों सवार सहित 10 लोग घायल हो गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सभी को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगों को छुट्टी मिल गई। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने टेम्पों चालक अशोक कुमार निवासी बडैहर तहसील ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group