Loading...

चाह का डोहरा और घांघणू स्कूल के छात्रों ने नारा लेखन से दिया मतदान का संदेश

Ankita • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीक आते ही मतदाता जागरूकता की गतिविधियां लगातार जोर पकड़ रही हैं। इसी के अंतर्गत 27 सुंदरनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की स्वीप टीम द्वारा विभिन्न संस्थानों में जाकर के मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि स्वीप टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाह का डोहरा में विभिन्न गतिविधियां करवाई गई।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर तैयार भाषण से जनमानस को जागरूक किया गया तथा नारा लेखन के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अध्यापक व छात्र-छात्राओं द्वारा रैली भी निकली गई।

इसी कड़ी में राजकीय उच्च पाठशाला घांघणू में भी स्वीप टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता की अलख जगाई तथा विद्यार्थियों द्वारा नारा लेखन व रैली निकालकर जनमानस को जागरूक किया गया।

इसके साथ ही स्वीप टीम द्वारा विद्यार्थियों को शपथ पत्र भी वितरित किए गए जिन्हें वे अपने घर में मौजूद मतदाताओं से हस्ताक्षर करवाकर लाएंगे।