लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने की तैयारियां, लगाए जाएंगे साइन बोर्ड और CCTV


मेला आयोजन की बैठक और नियुक्त अधिकारी
माता चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बाबा माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था
मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा जाएगा, जिसमें पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। मंदिर और मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मंदिर अधिकारी को इन कैमरों का निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं
श्रद्धालुओं को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल को तैयार रखा जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी अंब को मेला चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग द्वारा एक-एक अतिरिक्त मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जाएगी।


जल, बिजली और सफाई की व्यवस्था
जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पेयजल स्त्रोतों की स्वच्छता और समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा सभी स्त्रोतों की क्लोरिनेशन करें। विद्युत विभाग को मेले से पहले सभी आवश्यक निरीक्षण पूरे करने को कहा गया है ताकि बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न आए।


श्रद्धालुओं की सुरक्षा व निर्देश
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य द्वार से पहले डीएफएमडी के स्थान पर जमा करवाए जाएंगे। मंदिर आने वालों के लिए स्थान-स्थान पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।


लंगर आयोजन के नियम और स्वीकृति
मेले के दौरान लंगर लगाने के लिए लंगर कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है, जिसकी फीस 10 हज़ार रुपये निर्धारित की गई है। लंगर आयोजकों को स्वच्छता और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। लंगर का आयोजन सड़क से निर्धारित दूरी पर करना अनिवार्य होगा।


भिक्षावृति पर रोक और अग्निशमन व्यवस्था
माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भिक्षावृति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिस पर पुलिस और होमगार्ड जवान नजर रखेंगे। आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग को मेले से पूर्व सभी यंत्रों को कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए हैं।


व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा
बैठक में यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की व्यवस्था और साफ-सफाई से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर डीएसपी अंब वसूदा सूद, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]