चीड़ के पेड़ो में लगी आग, एक हेक्टेयर जंगल जलकर राख
HNN/ मंडी
जिला मंडी के वन परिक्षेत्र उरला के अंतर्गत हियुन गलू जंगल में भीषण अग्निकांड हुआ है। आगजनी की इस घटना से करीब एक हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुका है। हालांकि जंगल में आग किन कारणों से लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हियुन गलू में चीड़ के जंगल में अचानक ही आग भड़क उठी।
जब स्थानीय लोगों ने जंगल से धुआं उठता देखा तो उन्होंने वन विभाग सहित अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचित किया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। वन विभाग जंगल में आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
उधर, वन परीक्षेत्र अधिकारी शिवम रतन ने बताया कि जंगल में अचानक ही आग लग गई जिससे करीब 1 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ गया।