Loading...

चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट जरूरी

SAPNA THAKUR • 29 Dec 2022 • 1 Min Read

कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत सरकार ने कमर कस ली है। हालांकि देश में अभी कोरोना की रफ्तार धीमी है परंतु विदेशों में यह संक्रमण कहर ढा रहा है। इसी के चलते अब केंद्र सरकार कोई भी खतरा मोल लेना नहीं चाहती है। इसी के चलते सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

केंद्र ने चीन समेत 6 देशों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट को अनिवार्य किया है। ऐसे में एक जनवरी से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों को नेगेटिव कोविड टेस्ट रिपोर्ट देना जरूरी होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि एक जनवरी से छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। उन्हें यात्रा करने से पहले अपनी नेगेटिव रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के 72 घंटों के भीतर कोविड टेस्ट करवाना होगा।