Loading...

चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारी इतने नवम्बर तक पोस्टल बैलेट से कर सकते हैं मतदान

PRIYANKA THAKUR • 3 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

सामान्य विधानसभा चुनाव, 2022 के लिए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों (अबसेंटी वोटर्जं) के लिए बंगाणा स्थित मिनी सचिवालय भवन में तहसीलदार कार्यालय के कमरा नंबर-202 को मतदान कक्ष निर्धारित किया गया है।

यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि अबसेंटी वोटर्जं 5 से 7 नवम्बर, 2022 तक प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित स्थल पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।