चुनाव ड्यूटी के दौरान लापता हुए कर्मचारी का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
HNN/ काँगड़ा
चुनाव ड्यूटी देने आए कर्मचारी का दस दिन बाद भी कोई सुराग न लगने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि कर्मचारी को ढूंढने के लिए सर्च अभियान भी चलाया गया था साथ ही ड्रोन से भी कर्मचारी की खोजबीन की गई बावजूद इसके उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बता दें कि एपीआरओ संजीव कुमार निवासी रौंखर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के तहत आशापुरी बूथ में चुनावी ड्यूटी देने आया हुआ था। 12 नवंबर को अचानक ही संजीव लापता हो गया। जिसके बाद व्यक्ति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई।
प्रशासन और पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीमों द्वारा लगातार व्यक्ति को ढूंढा गया परंतु कर्मचारी का कहीं भी कोई अता पता नहीं चल पाया। कर्मचारी को लापता हुए 10 दिन का समय बीत चुका है बावजूद इसके कर्मचारी का कुछ अता पता नहीं चल पाया है।