चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पहुंची धर्मशाला, गगल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
HNN/ धर्मशाला
आईपीएल मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज शुक्रवार दोपहर धर्मशाला पहुंच गई है। इससे पहले पिछले कल गुरुवार को पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला पहुंच चुकी है।
एचपीसीए के पदाधिकारियों ने गगल एयरपोर्ट पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ियों स्वागत किया। यहां से खिलाड़ी सीधे होटल के लिए रवाना हुए।
बता दें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब और चेन्नई के बीच 5 मई यानि रविवार को आईपीएल का मैच खेला जाएगा। इसके अलावा 6 मई को आरसीबी की टीम एक बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरेगी।