Loading...

चोरी की तीन बाइकों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 25 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

नंगल पुलिस ने एक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। थाना प्रभारी इंसपेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि गाव दुबेटा निवासी रजिंद्र कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि रोहित निवासी ऊना हाल निवासी रेलवे रोड नंगल और संजीव निवासी सैहजोवाल ने उसका स्पलेंडर मोटरसाइकिल चुरा लिया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने पर अदालत ने दोनों को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा। पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से की गई पूछताछ में चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी के मोटरसाइकिल खरीदने वाले शिव कुमार निवासी ललड़ी की गिरफ्तारी अभी होनी है।