Loading...

चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Ankita • 25 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

भोरंज उपमंडल के तहत आते गांव टिक्कर बुहला में शातिरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने विशाल बन्याल और कमल कुमार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि एक आरोपी पेशे से आभूषण विक्रेता है और दूसरे की पहचान अशोक के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि चारों आरोपियों ने 22 जनवरी को उपमंडल के तहत टिक्कर बुहला में एक महिला के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद महिला ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई थी। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए भोरंज के एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों से चोरी किया हुआ अधिकतर सामान भी बरामद कर लिया है।