Loading...

चोरी के मामले में लाखों के आभूषण व नकदी सहित दो युवक किए गिरफ्तार

PARUL • 25 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में सदर थाना टीम ने चोरी के मामले में लाखों के आभूषण व नकदी सहित दो युवक गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान भानु राणा पुत्र श्याम लाल निवासी मकान नं. 4 अपर निहाल सेक्टर बिलासपुर व कुशकंद (42) पुत्र राजपाल सोनी निवासी मकान नंबर 69/2 वार्ड नंबर 06 कोशरीया सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों से 2.5 लाख के गहने व 56 हजार की नकदी बरामद की है। इन गहनों में दो हार, दो नथ, टीका, दो अंगूठियां, दो बालियां, तिल्ली, चाक, टॉप्स चेन की कीमत करीब 6 लाख कीमत आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक, अपर निहाल के जगरनाथ शर्मा के घर में चार दिन पहले हुई चोरी की वारदात को लेकर सदर थाना एसएचओ रूप लाल कथानिया ने तुरंत एक टीम बनाकर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल कर सुराग निकाले। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को 27 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में रखा गया हैं।