लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चोरों ने उद्योग में लगाई सेंध, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ, एक गिरफ्तार

PARUL | 1 जनवरी 2024 at 2:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के वर्धमान ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की औरों टैक्सटाइल यूनिट से चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने उद्योग से लाखों के सामान पर हाथ साफ़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भंवर सिंह निवासी मूनदादा तहसील सुजानगढ़ जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरों टैक्सटाइल कंपनी के सिक्योरिटी अधिकारी बलबीर सिंह ने बरोटीवाला थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उद्योग से 5 लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि चोरो ने साढ़े 7 क्विंटल निक्कल और 200 किलो केबल के 9 बंडल चुराए हैं। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान उन्होंने राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]