HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में ग्राम पंचायत झिकली इच्छी के वार्ड नंबर दो में चोरी की एक वारदात पेश आई है। यहां चोरों एक घर से सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुरेश कुमार के घर से चोरों ने सोने, चांदी के गहने और बेटे की शादी के रखे नोटों के हार चुरा लिए।
सुरेश कुमार की बहू विशाली ने बताया कि रात को जब वह सोए हुए थे, तो बाहर से आवाज आई। तभी उसने अपने ससुर को आवाज लगा कर उठाया कि बाहर कोई है, परंतु सुरेश कुमार ने जब अपने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, तो दरवाजा बाहर से बंद था। विशाली ने बताया कि चोरों ने उनके कमरों के दरवाजों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। उन्होंने शोर मचाया, तो चोर एक संदूक उठाकर ले गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद जैसे तैसे करके वह घर से बाहर निकले तो देखा कि खेतों में संदूक पड़ा था और जिस में से चोर मंगल सूत्र, टिक्का, सोने के झुमके, चांदी की पेरियां, चांदी की दो अंगूठियां, पांच हजार रुपए नकद और नोटों के हार चुरा कर ले गए थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




