चोरों ने घर में लगाई सेंध, पचास हजार की नकदी पर किया हाथ साफ
HNN / कांगड़ा
जिला कांगड़ा के नूरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 50,000 की नकदी पर हाथ साफ किया हैं। चोरी उस समय हुई, जब परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रजनीश महाजन ने बताया कि उनका परिवार किसी काम से घर पर ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। जब परिवार वापिस घर आया, तो घर के दरवाजे अंदर से खुले थे और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
जब उन्होंने अलमारियां खुली हुई देखी तो वह हैरान हो गए, उसमे रखी नकदी गायब थी। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही है।