चोरों ने दुकान में लगाई सेंध, करीब ढाई लाख के कपड़े लेकर हुए फरार
ऊना में चोरी की वारदात : लमलेहड़ा में घर से नकदी और आभूषण चोरी
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के कपड़े लेकर फरार हो गए है। पीड़ित बलवीर सिंह पुत्र रमेश सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बलवीर सिंह पुत्र रमेश सिंह ने बताया कि उनकी द्रमण में सिहुंता रोड पर कपड़े की दुकान है।
उन्होंने बताया कि रात को चोरों ने दुकान के दोनों ताले तोड़कर कपड़े चोरी कर लिए हैं। उनकी दुकान से लगभग ढाई लाख के कपड़े चोरी हो गए हैं। उधर, मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।