Loading...

चोर गिरोह सक्रिय, खड़ी गाड़ी के टायरों पर किया हाथ साफ

PRIYANKA THAKUR • 24 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

जिला चंबा के विकासखंड सलूणी में चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने खड़ी गाड़ी के टायरों पर हाथ साफ किया। जब कार मालिक को इसका पता चला तो उसने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस को दी शिकायत में कार मालिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी धाई मोड़ पर खड़ी की हुई थी। जब वह आज सुबह गाड़ी के पास पहुंचा तो देखा कि किसी ने गाड़ी के टायर निकाले हुए थे और गाड़ी को पत्थरों के सहारे खड़ा किया हुआ था।

वहीं, पुलिस ने कार मालिक की शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।