चौकीमन्यार कॉलेज में “मेरा पहला वोट देश के लिए” अभियान के तहत मतदाता को किया जागरूक
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप तहसील जोल के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “मेरा पहला वोट देश के लिए” पहली बार बने वोटरों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम सिंह ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आज के विषय के प्रमुख वक्ता डॉ. बलविंदर सिंह राणा का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने अपने संबोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए 18वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे चुनावों के लिए पहली बार बने वोटरों को अपने बहुमूल्य वोट का उपयोग पूरी सावधानी से करना चाहिए तथा आस पड़ोस में सभी लोगों को इस चुनाव के महापर्व में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय चौकीमन्यार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राम सिंह के नेतृत्व में” मेरा पहला बोट देश के लिए “अभियान के तहत नव युवा मतदाताओं से सशक्त लोकतंत्र एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में वोट करने हेतु संकल्प पत्र भरवाते हुए पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रामकुमार नेगी ने “चुनाव का पर्व देश का गर्व “अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में नवयुवा मतदाताओं से होने वाले लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र, निर्भीक व निष्पक्षता के साथ शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।