चौकीमन्यार कॉलेज में विद्यार्थियो को करियर कोचिंग एवं रोजगार प्रकोष्ठ पर कार्यक्रम का आयोजन
HNN/ ऊना/ वीरेंद्र बन्याल
राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के करियर कोचिंग एवं रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्राध्यापकों द्वारा भाषण का आयोजन किया गया। सेल के प्रभारी प्रोफेसर नवीन शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं को समय समय पर करियर काउंसलिंग द्वारा भविष्य के करियर से संबंधित चुनौतियां से अवगत करवाते रहते हैं।
इस संबंध में आज रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉक्टर रामकुमार नेगी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्नातक डिग्री पूर्ण करने के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में करियर संबंधित संभावनाओं के संदर्भ में विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस इकाई द्वारा भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे” स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। जिसमें प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया तथा एनएसएस वाटिका का सौंदर्यकरण किया गया।