Loading...

चौकीमन्यार स्कूल में 10वीं के नौ छात्रों ने 95 फीसदी अंक लेकर विद्यालय का नाम किया रोशन

Ankita • 9 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौकीमन्यार के दसवीं की वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राएं आर्यन शर्मा ने 700 अंक में से 669 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं कृतिका ठाकुर ने 661 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि तीसरे स्थान पर अनमोल ठाकुर ने 657 अंक प्राप्त किए।

वहीं शिवाय ठाकुर ने 650 अंक, ओविल शर्मा ने 648 अंक ,अंशु दरोच ने 641अंक,बंश ठाकुर ने 628 अंक,कोमल ठाकुर ने 627 अंक, समृद्धि शर्मा ने 601 अंक प्राप्त कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। एसवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक एवं प्रिंसिपल जगदीश धीमान ने शत प्रतिशत के लिए उनको बधाई दी व अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

स्कूल में इस सफलता का श्रेय विद्यालय कर्मचारी अध्यापक अंजलि भारद्वाज, ज्योति शर्मा, सपना डोगरा, रितु, मोनिता, मुमताज और उषा एवं अभिभावकों को दिया। विद्यालय अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की सफलता पाने के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने उत्तीर्ण हुए सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।