Loading...

चौगान में कूड़ा फैलाने पर 7 लोगों के काटे चालान, सिखाया स्वच्छता का पाठ

PRIYANKA THAKUR • 26 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

जिला के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक चौगान मैदान में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत शुक्रवार को चौगान मैदान में कूड़ा फैलाने पर 7 लोगों के चालान काटे गए और उनसे 700 रुपए जुर्माना वसूला गया।

दरअसल, सफाई अभियान को लेकर जिला में प्रशासन लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा है। ऐसे में कुछ लोग अभी भी गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रही हैं। ठंड अधिक होने के चलते आजकल चौगान मैदान में लोगों का आना जाना काफी हो रहा है लोग दोपहर के समय धूप सेकने यहां पहुंच रहे हैं।

जिसके चलते कुछ लोग यहां गंदगी फैला रहे हैं। ऐसे में मैदान में सफाई व्यवस्था को बरकरार रखते हुए मौके पर 7 लोगों के चालान काटे गए और उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। वही मैदान में अन्य लोगों को भी स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।