लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

छठी सांस्कृतिक संध्या में चला काकू की आवाज का जादू, किड्स मॉडलिंग शो में बच्चों ने….

SAPNA THAKUR | 11 जून 2022 at 4:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

सोलन के ऐतिहासिक थोड़ो मैदान में चल रहे ग्रीष्मोत्सव- 2022 की छठी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायक काकू राम ठाकुर के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने गाकर समां बांध दिया। सबसे पहले उन्होंने फुक्या तू पहाड़ी गाना गाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद उन्होंने चिंग फूली, दिलदारा जैसे सुपरहिट गाने गाकर सभी का खूब मनोरंजन किया। माहौल बनते देख काकू राम ठाकुर ने पंजाबी तड़का भी लगा दिया।

उन्होंने इश्क दा गिद्दा, मित्रा दी छतरी जैसे सुपरहिट पहाड़ी गाना गाकर समा बांध दिया। इसके अलावा उन्होंने मेरी उठी कलेजे पीड, रुनझुन जैसे सुपरहिट गाने गाकर सभी का दिल जीत लिया। वहीं शुक्रवार को इससे पहले शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी और सभी का दिल जीत लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बेबी सिंडिरेल्ला कॉम्पिटिशन मे सुरभि और अमायरा को फर्स्ट तथा सेकंड रनर अप का टाइटल दिया गया। वही अन्वी कपूर को बेस्ट ड्रेस व एकलव्य को बेस्ट वाक टाइटल से नवाजा गया। प्रिंस चार्मिंग कॉम्पिटिशन मे धैर्य और अनिक को फर्स्ट तथा सेकंड रनर अप का टाइटल दिया गया। वही अविराज को बेस्ट ड्रेस व वेदांश को बेस्ट वाक टाइटल से नवाजा गया। फैशन मॉडल अभिषेक मिट्टू व एयर होस्टेस सारा अरोरा ने शो में जज की भूमिका निभाई। जोनी एंड शीतल ने बच्चों को मॉडलिंग के गुर सिखाए।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव पूरे प्रदेश में अलग पहचान रखता है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां 7 दिनों तक रोजाना कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस प्रकार के आयोजन पूरे प्रदेश में कई जगह पर होते हैं, लेकिन सोलन में होने वाला ग्रीष्मोत्सव सबसे अलग और महत्वपूर्ण इसलिए हैं क्योंकि यहां पर पहाड़ी कलाकार के साथ-साथ लोकल कलाकारों को भी मौका मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मनोरंजन की दृष्टि से भी ग्रीष्मोत्सव सबसे आगे बना हुआ है।

वहीं शुक्रवार को भी जूनियर और सीनियर वर्ग में कबड्डी के कई मैच खेले गए। यह मैच इतने रोमांचक रहे कि इन्हें देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग ठोठो मैदान में एकत्रित हो गए। वहीं सभी जीती हुई टीम अब अगले राउंड में प्रवेश कर चुकी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]