छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इसकी चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गए हैं, इसके साथ ही 4 जवान जख्मी भी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के मध्य सीमावर्ती इलाके में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन और मिलेट्री कंपनी नंबर 2 के माओवादियों के होने की जानकारी मिलने के बाद 16 जुलाई 2024 को एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ की टीमें संयुक्त अभियान पर निकली थी।
सर्च ऑपरेशन के बाद 17 जुलाई 2024 को सुरक्षा बलों की वापसी के वक्त जिले के तर्रेम थाना इलाके के मंडिमरका के जंगल में माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर दिया गया। इस घटना में जहां दो जवान शहीद हो गए, वहीं चार घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





