Loading...

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 2 महिला नक्सली समेत 7 माओवादी ढेर

Ankita • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में अबुझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो रही है। डीआरजी-एसटीएफ के जवानों ने अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों को कई तरफ से घेर लिया है।

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में 7 नक्सली मारे गए हैं। जवानों ने अभी तक 2 महिलाओं सहित 7 माओवादी कैडर के शवों को बरामद कर लिया है। इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

बता दें यह मुठभेड़ नारायणपुर/कांकेर सीमावर्ती इलाके में अबुझमाड़ के टेकमेटा और काकूर के मध्य जंगल में हो रही है। मुठभेड़ स्थल से एके 47 सहित भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।