छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सरहद पर सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया। इनके पास से 7 हथियार भी बरामद हुए हैं। सुरक्षाकर्मियों को प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
इसके बाद ऑपरेशन सूर्य शक्ति पॉइंट 5 शुरू किया गया था। मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई, जब नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी।
सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की। जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा संभाला और रुक रुक कर मुठभेड़ चलता रहा। जिसके बाद जंगल में सर्च में अब तक सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव तथा हथियार बरामद हुए है और कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है।