छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, डीआरजी के तीन जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के सुकमा में आज शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि 2 जवान जख्मी हुए है। बता दें नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शहीद हुए है।
जानकरी के अनुसार, आज शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब सुबह नौ बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य था, तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। माओवादियों ने एंबुश लगा रखा था। जिसमें जवान फंस गए। बता दें इस हमले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए।