लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

छत्रपति शिवाजी के वंशज शिवाजी राजे भोसले का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

PRIYANKA THAKUR | 14 सितंबर 2022 at 10:10 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिवाजी राजे भोसले का पुणे में निधन हो गया है। उनका पुणे के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे 75 साल के थे।शिवाजी राजे भोसले ने 12 सितंबर को अंतिम सांस ली। बता दे कि शिवाजी राजे मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी की 12 वीं पीढ़ी के सदस्य थे। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘वे गतिशील और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे सतत लोगों के संपर्क में रहते थे। उन्होंने सतारा के विकास में अहम भूमिका निभाई। मैं परिजनों, मित्रों व समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]