छत से गिरकर 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां न्यू मॉडल कालोनी में किराए के मकान में रह रही एक महिला मकान की छत से गिर गई। हादसे में महिला की जान चली गई है।
महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कमला देवी (63) पालमपुर में किराए के मकान में रहती थी। वह मकान की छत पर घूम रही थी। इस दौरान वह अचानक ही छत से गिर गई।
घटना के बाद महिला को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।