Loading...

छात्र की मौत के बाद एनआईटी हमीरपुर में दो शिक्षकों को दी हॉस्टल वॉर्डन की जिम्मेवारी

Ankita • 26 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद दो हॉस्टल वॉर्डन को ड्यूटी से हटा दिया है। उनकी जगह दो नए शिक्षकों को हॉस्टल वॉर्डन की जिम्मेवारी दी गई है।

गौरतलब है कि बिलासपुर निवासी सूजल शर्मा ने बीते सितंबर माह में ही एनआईटी हमीरपुर में एमटेक में दाखिला लिया था। बीते रविवार रात को संस्थान में वार्षिक उत्सव हिलफेयर के दौरान एमटेक का छात्र सूजल शर्मा छात्रावास में मृत पाया गया था।

हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा रिपोर्ट नहीं आई है। जिसके चलते छात्र की मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अब एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और संस्थान परिसर में चरस बरामद होने के मामले में वीरवार को एनआईटी प्रशासन ने दो हॉस्टल वॉर्डन को हटा दिया है।