Loading...

छीजं प्रतियोगिता के दौरान मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

Ankita • 29 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

स्वीप टीम 27 सुंदर नगर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नलवाड़ मेला में आयोजित छीजं प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

विदित रहे की लोकसभा चुनाव 2024 के तहत गठित की गई स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में टीम के सदस्यों द्वारा नगौण खडड में आयोजित छीजं प्रतियोगिता में उपस्थित जनमानस को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर हरियाणा से आए कॉमनवेल्थ खेलों में खेल चुके पहलवान सोमवीर ने सभी से लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने का आग्रह किया।